बीते गुरुवार, लंदन स्थित इंडियन हाई कमीशन के ऑफिस के बाहर हज़ारों लोगों ने जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा ख़त्म किए जाने के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया. ये विरोध प्रदर्शन तब हुआ जब कुछ भारतीय नागरिक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. इस मसले पर इंडियन हाई कमीशन की टिप्पणी नहीं आई है.









